डिजिटल युग में सशक्त महिला एवं उन्नत भारत
Vol. 05, Issue 01, Pp. 386–390 | Published: 21 July 2026
Author(s) : डॉ. निशा
DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.40
शोध सारांश
दुनिया की आबादी में महिलाओं के हिस्सेदारी करीब आधी है। घर के कामों से लेकर समाज के दूसरे अहम मामलों को संभलने तक महिलाएं पीछे नहीं है।हालांकि ऐतिहासिक रूप से समाज में उन्हें दोयम दर्जा मिला है, जिससे आर्थिक भागीदारी के कम अवसर, संसाधनों पर सीमित पहुंच व राजनीतिक प्रभुत्व कम है। घर बैठे स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सूचनाओं को इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं। महिलाओं को सशक्त करती सरकारी योजनाएं जैसे PMGDISHA, इंटरनेट साथी, डिजिटल प्लेटफॉर्म ,e-SARAS, UPI, डिजिटल बैंकिंग, फ्यूचर स्किल प्राइम जैसे ऑनलाइन माध्यमों से तकनीकी कौशल प्राप्त हो रहा है एवं विभिन्न क्षेत्र में भागीदारी बढ़ा रही है। महिलाओं की डिजिटल भागीदारी आर्थिक क्षेत्र, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र, सामाजिक जागरूकता व नेटवर्किंग, स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में महिलाओं के लिए परिवर्तनकारी शक्ति रखता है जो समृद्ध एवं उन्नत भारत का स्तंभ है। तेजी से विकसित हो रही डिजिटल दुनिया में प्रौद्योगिकी में प्रगति, नवाचार और विकास को गति देने की अपार क्षमता है। हालांकि डिजिटल समावेशन में लैंगिक असमानता, महिलाओं को डिजिटल उपकरणों और सेवाओं तक पहुंच में बाधा, सांस्कृतिक प्रतिबंध एवं पितृसत्तात्मक मानसिकता सशक्तिकरण की प्रक्रिया को सीमित करती है। डिजिटल युग महिलाओं को अवसर और चुनौती दोनों प्रस्तुत करता है। महिलाओं की डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा जागरूकता और ग्रामीण डिजिटल अवसंरचना के विकास पर ध्यान देना सतत् विकास के लिए वैश्विक अनिवार्यता है। ऐसा करके हम न केवल वैश्विक आबादी के आदि हिस्से का उत्थान करेंगे बल्कि शक्ल विश्व को एक समृद्ध और न्याय संगत भविष्य की ओर उन्मुख करेंगे।
मुख्य शब्द-डिजिटल सशक्तिकरण, लैंगिक असमानता, डिजिटल विभाजन, समावेशी नीति, सांस्कृतिक प्रतिबंध
Cite this Article
निशा, डॉ.(2026). डिजिटल युग में सशक्त महिला एवं उन्नत भारत.The Research Dialogue, 5(2), 386–390., Volume-05, Issue-02, July-2026. DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.40
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.