व्यावसायिक एवं गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i3.28Keywords:
व्यावसायिक एवं गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रम, विद्यार्थी, संवेगात्मक बुद्धि।Abstract
वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल बौद्धिक क्षमता एवं शैक्षिक उपलब्धि ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि संवेगात्मक संतुलन, आत्मनियंत्रण, आत्मविश्वास, सहानुभूति, धैर्य तथा सामाजिक समायोजन जैसे गुणों का भी विशेष महत्व है। संवेगात्मक बुद्धि व्यक्ति को अपनी भावनाओं को पहचानने, समझने, नियंत्रित करने तथा दूसरों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहने में सहायता प्रदान करती है। यह विद्यार्थियों को शैक्षिक चुनौतियों का सामना करने, उचित निर्णय लेने, समस्याओं का समाधान करने तथा व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकती है। प्रस्तुत अध्ययन में व्यावसायिक एवं गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन में न्यादर्श के रूप में 300 व्यावसायिक एवं 300 गैर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया है। विद्यार्थियों के संवेगात्मक बुद्धि को ज्ञात करने हेतु सुषमा तालेसारा द्वारा निर्मित संवेगात्मक बुद्धि प्रश्नावली का प्रयोग किया गया है तथा प्राप्तांकों का विश्लेषण क्रान्तिक अनुपात की मदद से किया गया है। अध्ययन के अनुसार, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का स्तर गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की तुलना में अधिक है, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों की संवेगात्मक बुद्धि, गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्रों की अपेक्षा अधिक पाई गई है तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्राओं की संवेगात्मक बुद्धि, गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्राओं की अपेक्षा अधिक पाई गई है।



