सामाजिक विज्ञान में रचनावादी अधिगम आधारित प्रतिमान के माध्यम से शिक्षार्थियों में उच्च स्तरीय चिंतन कौशल (HOTS) का विकास

Authors

  • प्रशांत सलौदिया शोध छात्र, शिक्षा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय Author
  • प्रो.(डॉ.) सुनीता सिंह प्रोफेसर, शिक्षा विभाग, नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज, लखनऊ Author

DOI:

https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i3.30

Keywords:

रचनावादी अधिगम प्रतिमान, उच्च स्तरीय चिंतन कौशल (HOTS- HIGH ORDER THINKING SKILL) सामाजिक विज्ञान और 5E मॉडल

Abstract

वर्तमान समय में ज्ञान आधारित एवं तीव्र गति से परिवर्तित हो रहे समाज में शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षार्थियों को तथ्यों एवं सूचनाओं का स्मरण कराना ही नहीं है, बल्कि उनमें तार्किक चिंतन, नए-नए विचारों, समस्या-समाधान, सृजनात्मकता, विश्लेषण, मूल्यांकन तथा निर्णय लेने जैसे उच्च स्तरीय चिंतन कौशल कौशल (HOTS) का विकास करना शामिल है। उच्च स्तरीय चिंतन कौशल शिक्षार्थियों को जटिल परिस्थितियों में उपलब्ध सूचनाओं का संश्लेषण एवं विश्लेषण करने, विभिन्न तरीकों से मूल्यांकन करने, नए-नए समाधान विकसित करने में सक्षम बनाते हैं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भी आलोचनात्मक चिंतन, समस्या-समाधान, सृजनतामकता तथा उच्च स्तरीय संज्ञानात्मक क्षमताओं के विकास पर विशेष बल देती है। इस वैचारिक शोध-पत्र का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत शिक्षार्थियों में उच्च स्तरीय चिंतन कौशल के विकास (HOTS) में रचनात्मक अधिगम की भूमिका का विश्लेषण करना है। अध्ययन में रचनावादी अधिगम सिद्धांत द्वारा शिक्षार्थियों में निष्क्रिय अधिगमकर्ता न होकर अपने पूर्व अनुभवों,  प्रश्नो, खोज, संवाद,  सहयोग एवं समस्या-समाधान के माध्यम से ज्ञान का निर्माण कराना हैं।

Downloads

Published

2026-10-31

How to Cite

सामाजिक विज्ञान में रचनावादी अधिगम आधारित प्रतिमान के माध्यम से शिक्षार्थियों में उच्च स्तरीय चिंतन कौशल (HOTS) का विकास. (2026). The Research Dialogue, 5(3), 274-279. https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i3.30