The Research Dailogue

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि प्रेरणा में अन्तर व समानता का विश्लेषण

Vol. 05, Issue 01, pp. 337–350 |  Published: 15 April 2026

Author(s): अमिता शर्मा एवं प्रो स्वीटी श्रीवास्तव

DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i1.41

सारांश
माध्यमिक शिक्षा वह शिक्षा है जो विश्वविद्यालय शिक्षा से पहले और प्राथमिक शिक्षा के बाद में दी जाती है। माध्यमिक स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सामान्यतः किशोरावस्था के विद्यार्थी होते हैं जिसे तूफान तथा झंझावत की अवस्था कहा गया है। इस अवस्था में बालक एवं बालिकाओं की शारीरिक तथा मानसिक स्थिति मे ढेरों परिवर्तन होते हैं। वे समूह में रहना पसन्द करते हैं तथा वे स्वयं तथा दूसरों के बारे में कुछ धारणाएं भी बनाने लगते हैं जैसा कि पियाजे (1969) ने कहा है, तीव्र मानसिक विकास होने के कारण बालक वयस्क समाज में अपने आपको संगठित मानता है। वह एक नई मनोवृत्ति, संप्रत्यय तथा परिपक्वता का विकास करता है। इस दिशा में सकारात्मक विकास के लिए शिक्षकों की अहम् भूमिका होती है। शिक्षक वर्ग उन्हें उचित दिशा-निर्देश प्रदान कर एक परिपक्व सोच तथा मनोवृत्ति कायम करने में मदद करते हैं। जो किशोरों के एक स्वस्थ समायोजन में काफी सहायक सिद्ध होते हैं। वर्तमान अध्ययन का ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि प्रेरणा में अन्तर व समानता का विश्लेषण करना था। अध्ययन के लिए उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा मान्यता प्राप्त 5 विद्यालयों से 100 छात्रों एवं 100 छात्राओं को न्यादर्श के रूप में चयन किया गया। अध्ययन के परिणामों से स्पष्ट होता है कि छात्रों का शैक्षिक स्तर औसत से कम तथा छात्राओं का औसत पाया गया। छात्राओं का शैक्षिक स्तर छात्रों से उत्तम पाया गया। छात्राओं एवं छात्रों का शैक्षिक स्तर क्रमशः औसत एवं औसत से उच्च पाया गया परन्तु दोनों समूहों में इस चर पर कोई सार्थक अन्तर नहीं पाया गया।

Cite this Article: 

अमिता शर्मा एवं प्रो स्वीटी श्रीवास्तव,“ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं की उपलब्धि प्रेरणा में अन्तर व समानता का विश्लेषण The Research Dialogue, Open Access Peer-reviewed & Refereed Journal, Pp-337–350, Volume-05, Issue-01, April-2026, https://theresearchdialogue.com/

License

Copyright (c) 2025 shiksha samvad
Creative Commons License This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.