माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर अध्ययन आदत एवं शैक्षिक अभिप्रेरणा के प्रभाव का अध्ययन
Author:अशोक कुमार और डा० शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय
DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v4i3.25
सार : वर्तमान शोध अध्ययन का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर अध्ययन आदतों एवं शैक्षिक अभिप्रेरणा के प्रभाव का विश्लेषण करना है। अध्ययन आदतें एवं शैक्षिक अभिप्रेरणा विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया, एकाग्रता, निरंतर अभ्यास, लक्ष्य निर्धारण तथा आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रभावी अध्ययन आदतें जैसे समय प्रबंधन, नियमित पुनरावृत्ति, योजनाबद्ध अध्ययन एवं आत्म-मूल्यांकन तथा उच्च स्तर की शैक्षिक अभिप्रेरणा विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। इस अध्ययन में कुल 200 विद्यार्थियों को प्रतिदर्श के रूप में चयनित किया गया। विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों, शैक्षिक अभिप्रेरणा तथा शैक्षिक उपलब्धि के मध्य संबंधों का सांख्यिकीय विधियों द्वारा विश्लेषण किया गया। परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि जिन विद्यार्थियों की अध्ययन आदतें सकारात्मक एवं व्यवस्थित थीं तथा जिनमें शैक्षिक अभिप्रेरणा का स्तर उच्च था, उनकी शैक्षिक उपलब्धि तुलनात्मक रूप से अधिक पाई गई। इसके विपरीत, कमजोर अध्ययन आदतों एवं निम्न अभिप्रेरणा स्तर वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि अपेक्षाकृत कम रही। यह अध्ययन शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षा योजनाकारों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा, क्योंकि यह विद्यार्थियों में प्रभावी अध्ययन आदतों के विकास एवं शैक्षिक अभिप्रेरणा को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है, जिससे उनके शैक्षिक प्रदर्शन एवं समग्र विकास को सुदृढ़ किया जा सके।
कंुजी शब्द . माध्यमिक स्तर, शैक्षिक उपलब्धि, अध्ययन आदत एवं शैक्षिक अभिप्रेरणा
Cite this Article:
अशोक कुमार और डा० शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय,“ माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियांे की शैक्षिक उपलब्धि पर अध्ययन आदत एवं शैक्षिक अभिप्रेरणा के प्रभाव का अध्ययन” The Research Dialogue, Open Access Peer-reviewed & Refereed Journal, pp.191–198.
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.