राजस्थान के लघु व्यापारियों में डिजिटल भुगतान अपनाने की प्रवृत्तियों का व्यवहारिक विश्लेषण
Vol. 05, Issue 01, Pp. 573–581 | Published: 21 July 2026
Author: कालू राम चौधरी
DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.61
सारांश:
प्रस्तुत अध्ययन “राजस्थान के लघु व्यापारियों में डिजिटल भुगतान अपनाने की प्रवृत्तियों का व्यवहारिक विश्लेषण” का उद्देश्य लघु व्यापारियों द्वारा डिजिटल भुगतान माध्यमों को अपनाने की प्रवृत्ति, उपयोग की आवृत्ति तथा इसके पीछे कार्य करने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं व्यवहारिक कारकों का विश्लेषण करना है। अध्ययन में यह समझने का प्रयास किया गया है कि डिजिटल भुगतान की सुविधा, लेन-देन की गति, सुरक्षा संबंधी धारणा, डिजिटल वित्तीय साक्षरता, ग्राहक की मांग तथा सरकारी प्रोत्साहन व्यापारियों के भुगतान व्यवहार को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। साथ ही, डिजिटल भुगतान अपनाने में आने वाली प्रमुख समस्याओं, जैसे तकनीकी कठिनाइयाँ, साइबर धोखाधड़ी का भय, नेटवर्क संबंधी बाधाएँ तथा डिजिटल ज्ञान की कमी का भी अध्ययन किया गया है। अध्ययन से अपेक्षा है कि डिजिटल भुगतान से लेन-देन में पारदर्शिता, सुविधा और बाजार तक पहुँच में वृद्धि होती है। निष्कर्ष लघु व्यापारियों के लिए डिजिटल वित्तीय साक्षरता तथा सुरक्षित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु उपयोगी सुझाव प्रदान करेंगे।
प्रमुख शब्द: लघु व्यापारी, डिजिटल भुगतान, भुगतान व्यवहार, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल वित्त, राजस्थान।
Cite this Article
चौधरी, कालू राम. (2026). राजस्थान के लघु व्यापारियों में डिजिटल भुगतान अपनाने की प्रवृत्तियों का व्यवहारिक विश्लेषण. The Research Dialogue, 5(2), 573–581, Volume-05, Issue-02, July-2026. DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.61
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.