स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर ऑनलाइन शिक्षा का प्रभाव
Vol. 05, Issue 01, Pp. 4165–422 | Published: 21 July 2026
Author: डॉ. संजीव कुमार
DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.44
सारांश (Abstract)
कोविड-19 महामारी के दौरान संपूर्ण विश्व की शिक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले। विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के बंद होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा, शिक्षण-अधिगम का प्रमुख माध्यम बनकर उभरी। यद्यपि ऑनलाइन शिक्षा ने शिक्षण प्रक्रिया की निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, किन्तु इसके विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों ने शिक्षाविदों, मनोवैज्ञानिकों तथा नीति-निर्माताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रस्तुत शोध अध्ययन का उद्देश्य स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर ऑनलाइन शिक्षा के प्रभाव का विश्लेषण करना है।
अध्ययन के लिए शोधकर्ता द्वारा एक स्वनिर्मित प्रश्नावली (Self-developed Questionnaire) तैयार की गई। प्रस्तुत अध्ययन वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक शोध पद्धति पर आधारित है। नमूना हेतु स्नातक स्तर पर अध्ययनरत 200 विद्यार्थियों को चुना गया है।
अध्ययन के निष्कर्षों से स्पष्ट होता है कि ऑनलाइन शिक्षा ने विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, स्व-अध्ययन क्षमता तथा समय प्रबंधन में सकारात्मक सुधार किया, किन्तु अत्यधिक स्क्रीन समय, सामाजिक संपर्क में कमी, इंटरनेट संबंधी समस्याएँ तथा डिजिटल थकान के कारण मानसिक तनाव एवं चिंता में भी वृद्धि हुई। अध्ययन यह भी इंगित करता है कि यदि ऑनलाइन शिक्षा को उचित योजना, संतुलित समय-सारिणी तथा मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवाओं के साथ संचालित किया जाए तो इसके नकारात्मक प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
मुख्य शब्द: ऑनलाइन शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता, डिजिटल थकान, ।
Cite this Article
कुमार, डॉ. संजीव. (2026). स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर ऑनलाइन शिक्षा का प्रभाव.The Research Dialogue, 5(2), 416–422., Volume-05, Issue-02, July-2026. DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.44
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.