अहेरिया जाति में शिक्षा एवं स्वास्थ्य समस्याएँ और सरकारी रोजगार में प्रतिनिधित्व के कारण एवं परिणाम का समाजशास्त्रीय अध्ययन
Author(s): ब्रह्मपाल, डॉ. कमलेश भारद्वाज
DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i1.66
सारांश
प्रस्तुत अध्ययन अहेरिया जाति की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारणों तथा उनके परिणामों के साथ-साथ सरकारी रोजगार में उनके प्रतिनिधित्व की स्थिति का समाजशास्त्रीय विश्लेषण प्रस्तुत करता है। यह अध्ययन सिकंदराबाद तहसील, बुलंदशहर जनपद में किया गया, जहाँ अहेरिया जाति की उल्लेखनीय जनसंख्या पाई जाती है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य इस समुदाय की शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं रोजगार संबंधी वास्तविक स्थिति को समझना तथा उनके पिछड़ेपन के प्रमुख कारणों की पहचान करना है।
इस शोध में वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति का उपयोग किया गया है। कुल 100 उत्तरदाताओं (54 पुरुष एवं 46 महिलाएँ) से प्राथमिक आंकड़े साक्षात्कार एवं संरचित प्रश्नावली के माध्यम से एकत्रित किए गए, जबकि द्वितीयक आंकड़ों के लिए विभिन्न पुस्तकों, शोध पत्रों एवं सरकारी रिपोर्टों का उपयोग किया गया। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण प्रतिशत एवं सारणीकरण विधियों के माध्यम से किया गया।
अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि अहेरिया जाति में शिक्षा का स्तर निम्न है तथा अशिक्षा और विद्यालय त्याग की प्रवृत्ति व्यापक रूप से विद्यमान है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुपोषण, स्वच्छता की कमी तथा स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव प्रमुख समस्याएँ हैं। इन समस्याओं के पीछे गरीबी और जागरूकता की कमी मुख्य कारण के रूप में सामने आई है। सरकारी रोजगार के क्षेत्र में भी इस समुदाय का प्रतिनिधित्व अत्यंत सीमित पाया गया, जहाँ बहुत कम लोग ही सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जबकि अधिकांश लोग असंगठित क्षेत्र में कार्य करने के लिए बाध्य हैं।
समग्र रूप से यह अध्ययन दर्शाता है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं तथा इन क्षेत्रों में सुधार के बिना समुदाय का समग्र विकास संभव नहीं है। अतः इस समुदाय के उत्थान के लिए प्रभावी नीतियाँ, जागरूकता कार्यक्रम तथा समावेशी विकास की रणनीतियाँ आवश्यक हैं।
मुख्य शब्द – अहेरिया जाति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक असमानता, सरकारी रोजगार, प्रतिनिधित्व, गरीबी, जागरूकता
Cite this Article
ब्रह्मपाल, डॉ. कमलेश भारद्वाज, “अहेरिया जाति में शिक्षा एवं स्वास्थ्य समस्याएँ और सरकारी रोजगार में प्रतिनिधित्व के कारण एवं परिणाम का समाजशास्त्रीय अध्ययन” The Research Dialogue, Open Access Peer reviewed & Refereed Journal, Pp-646–656, Volume-05, Issue-01, April-2026, https://theresearchdialogue.com/
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.