शेखावाटी क्षेत्र के विरासत पर्यटन का स्थानीय रोजगार एवं आय सृजन पर आर्थिक प्रभाव
Vol. 05, Issue 01, Pp. 591–599 | Published: 21 July 2026
Author: मान सिंह बाजिया
DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.63
सारांश:
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य शेखावाटी क्षेत्र में विरासत पर्यटन के स्थानीय रोजगार एवं आय सृजन पर पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव का विश्लेषण करना है। शेखावाटी अपनी भित्तिचित्रों से सुसज्जित हवेलियों, ऐतिहासिक भवनों, लोककला, सांस्कृतिक परंपराओं तथा विशिष्ट स्थापत्य विरासत के कारण राजस्थान के महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्रों में स्थान रखता है। अध्ययन में यह समझने का प्रयास किया गया है कि विरासत पर्यटन के विस्तार से स्थानीय समुदायों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर किस प्रकार बढ़ते हैं तथा पर्यटन से प्राप्त आय स्थानीय अर्थव्यवस्था को किस सीमा तक प्रभावित करती है। अध्ययन में पर्यटन से जुड़े होटल, भोजनालय, परिवहन, हस्तशिल्प, मार्गदर्शन, स्थानीय व्यापार तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को विशेष रूप से सम्मिलित किया गया है। साथ ही, पर्यटन से होने वाले आय-वितरण, मौसमी रोजगार तथा स्थानीय उद्यमिता के अवसरों का भी विश्लेषण किया गया है। अध्ययन के निष्कर्ष शेखावाटी में सतत एवं समुदाय-केंद्रित विरासत पर्यटन नीति के निर्माण में उपयोगी हो सकते हैं।
प्रमुख शब्द: शेखावाटी, विरासत पर्यटन, स्थानीय रोजगार, आय सृजन, आर्थिक प्रभाव, स्थानीय अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत, सतत पर्यटन
Cite this Article
बाजिया, मान सिंह . (2026). शेखावाटी क्षेत्र के विरासत पर्यटन का स्थानीय रोजगार एवं आय सृजन पर आर्थिक प्रभाव. The Research Dialogue, 5(2), 591–599, Volume-05, Issue-02, July-2026. DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.63
License
Copyright (c) 2025 shiksha samvad
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.