The Research Dailogue

The Research Dialogue

(A Quarterly Multidisciplinary Peer-reviewed online Journal)

International Open Access, Peer-reviewed & Refereed Journal | ISSN : 2583-438X(Online)

मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में संस्थागत वातावरण की भूमिका का समीक्षात्मक अध्ययन

Vol. 05, Issue 01, pp. 471–478 |  Published: 15 April 2026
Author(s):जुनैद खान डॉ. मोहम्मद इमरान

DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i1.52

शोध सारांश
प्रस्तुत शोधपत्र विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में संस्थागत वातावरण की भूमिका का समीक्षात्मक अध्ययन किया गया है। यह शोध अध्ययन मुख्य रूप से सामान्य शैक्षणिक संस्थानों पर आधारित शोध अध्ययनों से प्राप्त सिद्धांतों और निष्कर्षों पर केंद्रित है। उपलब्ध शोध साहित्य से यह निष्कर्ष निकलता है कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के विकास को न केवल माता-पिता तथा उसके पूर्वजों से मिले आनुवांशिक गुण प्रभावित करते हैं बल्कि विद्यार्थी जिस वातावरण में जीवन यापन करता है तथा जिन लोगों के सम्पर्क में रहता है, जिन संस्थाओं तथा संगठनों से उसका सम्बन्ध रहता है उसका भी प्रभाव पड़ता है। अध्ययन से यह भी स्पष्ट होता है कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को घरेलू वातावरण, शिक्षक के गुण, विद्यालय का वातावरण, साथी- समूह के गुण, आस-पास का सामाजिक वातावरण, परिवार की आर्थिक स्थिति का प्रभाव तथा इंटरनेट आधारित आधुनिक डिजिटल उपकरणों जैसे स्मार्टफोन, मोबाइल फोन टैब आदि संसाधनों का सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव बालक के व्यक्तित्व के विकास पर पड़ता है।
मुख्य शब्द मदरसा, व्यक्तित्व विकास, संस्थागत वातावरण, डिजिटल उपकरण

Cite this Article:

जुनैद खान1 डॉ. मोहम्मद इमरान2, मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में संस्थागत वातावरण की भूमिका का समीक्षात्मक अध्ययनThe Research Dialogue, Open Access Peer-reviewed & Refereed Journal, Pp-471–478, Volume-05, Issue-01, April-2026, https://theresearchdialogue.com/

License

Copyright (c) 2025 shiksha samvad
Creative Commons License This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.