The Research Dailogue

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में महिला शैक्षिक सशक्तिकरणः अवसर और चुनौतियाँ

Vol. 05, Issue 01, Pp. 399–406 |  Published: 21 July 2026

Author : डॉ. सन्तोष कुमार सिंह

DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.42

सारांश – 
महिला सशक्तिकरण और शिक्षा किसी भी प्रगतिशील और समावेशी समाज के लिए आधारशिला हैं। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति (छम्च् 2020) महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का एक दूरदर्शी प्रयास है। नीति का उद्देश्य समान अवसर, समावेशी शिक्षा, गुणवत्ता और कौशल विकास सुनिश्चित करना है, साथ ही महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्णय, आर्थिक स्वतंत्रता और नेतृत्व क्षमता प्रदान करना है।
इस शोधपत्र में छम्च् 2020 के माध्यम से महिला शिक्षा के अवसर और चुनौतियाँ का विश्लेषण किया गया है। इसमें शिक्षा के सामाजिक, आर्थिक और डिजिटल आयाम, उच्च शिक्षा और अनुसंधान में महिला भागीदारी, कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण, उद्यमिता के अवसर, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल खाई, पारंपरिक सामाजिक रूढ़ियाँ और आर्थिक असमानताएँ शामिल हैं।
शोध के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि छम्च् 2020 की पहलें जैसे प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा, जेंडर इन्क्लूजन फंड, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (क्प्ज्ञैभ्।ए ैॅ।ल्।ड), कौशल प्रशिक्षण और व्यावसायिक शिक्षा महिलाओं को शिक्षा और सशक्तिकरण के व्यापक अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही, पाठ्यक्रम में लैंगिक संवेदनशीलता, छात्रवृत्तियाँ, नेतृत्व विकास कार्यक्रम और समाज में जागरूकता बाधाओं को कम करने में महत्वपूर्ण हैं।
निष्कर्षतः, महिला शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का साधन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समानता, आर्थिक स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती है। छम्च् 2020 महिलाओं को शिक्षा, कौशल और नेतृत्व के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से भागीदार बनाने की दिशा में एक सशक्त मार्गदर्शिका प्रदान करती है।
कीवर्ड्स- महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, छम्च् 2020, डिजिटल लर्निंग, कौशल विकास, महिला नेतृत्व।

Cite this Article

सिंह, डॉ. सन्तोष कुमार.(2026). राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में महिला शैक्षिक सशक्तिकरणः अवसर और चुनौतियाँ¡.The Research Dialogue, 5(2), 399–406., Volume-05, Issue-02, July-2026. DOI: https://doi.org/10.64880/theresearchdialogue.v5i2.42

License

Copyright (c) 2025 shiksha samvad
Creative Commons License This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial 4.0 International License.